गौरीगंज, फरवरी 28 -- अमेठी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार 308 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आगामी 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा। वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई गौरीगंज के पीछे स्थित मैदान में किया जाएगा। आयोजन के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी शेर बहादुर ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 11 मार्च को भव्य एवं विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद को आवंटित लक्ष्य के अनुसार कुल 308 जोड़े पूर्ण विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पात्र जोड़े प्रतिभाग करेंगे। इस समारोह हेतु निर्धारित स्थल पर प्रातः 7 बजे से आवेदित पात्र ज...