गौरीगंज, मार्च 7 -- अमेठी। गौ हत्या के विरुद्ध यात्रा लेकर वाराणसी से निकले जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का गौरीगंज पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि 11 तारीख को यात्रा लखनऊ पहुंचेगी और उसी दिन गौ हत्या के विरुद्ध धर्म युद्ध का शंखनाद किया जाएगा। वार्ड संख्या 19 निवासी पूर्व प्रधान त्रिभुवननाथ पांडे के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गौ हत्या को अपराध घोषित करने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। गौ माता राष्ट्र माता बने, ताकि देश का हर हिंदू यह का सके कि हम उसे देश में रहते हैं जहां गो हत्या नहीं होती है। संत समाज और राजनीति के बीच कोई समस्या नहीं है। संत समाज का कार्य अलग है और राजनीति का कार्य अलग है। समस्या वहां हो जाती है जब कोई वेश अलग धार...