लखनऊ, मार्च 10 -- अमेठी संवाददाता। जनपद के अंतिम छोर पर स्थित शुकुलबाजार ब्लॉक के निवासियों को आज तक जनपद मुख्यालय तक आने-जाने के लिए नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। परिवहन विभाग द्वारा इस क्षेत्र के लिए कोई सीधी बस सेवा या नियमित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शुकुलबाजार ब्लॉक से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन विभिन्न सरकारी एवं निजी कार्यों के लिए अमेठी जनपद मुख्यालय और तहसील मुख्यालय की ओर जाते हैं। इनमें विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यापारी और आम नागरिक शामिल हैं। नियमित परिवहन व्यवस्था के अभाव में लोगों को निजी साधनों या महंगे किराये वाले वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खर्च होता है।स्थानीय नागरि...