गौरीगंज, मार्च 15 -- अमेठी। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह व पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह द्वारा ददन सदन अमेठी के परिसर में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह ने कहा कि हम अमेठी के हित में अपने अंतिम सांस तक प्रयास करते रहेंगे। हम लोगों ने इसी अमेठी में 5 से 6 हजार लोगों को नौकरी दिलाई। उन्होंने कहा कि हमने होटल नहीं बनाए, मकान नहीं खरीदे, हमने शिक्षण संस्थान बनाए। कुछ लोग अमेठी इसलिए चाहते हैं कि राज कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारे लिए अमेठी मंदिर है और जनता देवता। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अमेठी के लिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.