गौरीगंज, मार्च 10 -- भादर। दुर्गापुर-अमेठी सड़क पर स्थित हथकिला से मिश्रौली के पास अमेठी से प्रतापगढ़ सड़क को जोड़ने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़ी-बड़ी गिट्टियां उभर आयी है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस पर चलना राहगीरों और वाहनों के लिए रोज की चुनौती बन गया है। जगह जगह टूटी सड़क और गड्ढों के कारण वाहनों एवं राहगीरों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.