गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- अमेठी। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स संगठन अमेठी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरकार से पेंशनर्स के लिए संचालित विभिन्न सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग उठाई। लोगों ने कहा कि बढ़ती महंगाई और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को देखते हुए पेंशनर्स को अतिरिक्त आर्थिक सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता है। संगठन ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को मजबूत करने, स्वास्थ्य बीमा कवरेज बढ़ाने और समय पर पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग रखी। पेंशनर ददन सिंह, राजेंद्र तिवारी, ओपी दुबे सहित कई सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.