गौरीगंज, मार्च 11 -- अमेठी। गौरीगंज-मुंशीगंज मार्ग से सूबेदार का पुरवा के लिए सम्पर्क मार्ग बना हुआ है। जो लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण जर्जर हो चुका है। इस पक्की सड़क पर गिट्टियां उखड़ गई हैं और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...