गौरीगंज, मार्च 2 -- जगदीशपुर। वलीपुर में आयोजित डे-नाइट प्रतियोगिता का रविवार की रात समापन हो गया। प्रतियोगिता में शुकुल बाजार की टीम को हराकर सिंदुरवा की टीम विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीमों को ब्लाक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह ने ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डे-नाइट वालीबाल प्रतियोगिता में पूरे मिश्र जगदीशपुर, जगदीशपुर, कल्याणपुर, भीखीपुर, गुडविल हॉस्पिटल हारीमऊ, सरेसर, थौरी, रस्तामऊ, सलावतगढ़, जामो, सिंदूरवा, अचलपुर, वलीपुर, बाबा का पुरवा हारीमऊ, शुकुलबाजार समेत कई टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मुकाबले सिंदुरवा और जामो तथा शुकुल बाजार व गुडविल हास्पिटल की टीमों के बीच खेले गए। जिसमें अपने-अपने मैच जीतकर सिंदुरवा और शुकुल बाजार की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में कड़े संघर्ष के बाद शुकुल बाजार की टीम को हर...