गौरीगंज, मार्च 29 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के सुलतानपुर-उतरेटिया रेलमार्ग पर स्थित वारिसगंज रेलवे गेट संख्या 120 को मरम्मत कार्य के चलते 29 मार्च से 7 अप्रैल तक के लिए सामान्य सड़क यातायात हेतु बंद कर दिया गया है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में पीडब्लूआई पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गेट संख्या 120 पर स्लीपर बदलने और ट्रैक मेंटीनेंस का कार्य किया जाएगा। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे विभाग ने कहा है कि कार्य को समय से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। जैसे ही मरम्मत कार्य पूर्ण होगा, गेट को पुनः सड़क यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.