गौरीगंज, मार्च 29 -- अमेठी। सांसद किशोरीलाल शर्मा ने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन रविवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 10 बजे पहुंचकर जनसुनवाई की। लोगों की शिकायतों को सुनकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद सांसद ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए जनता की आवाज और सरकार की जनविरोधी नीतियों को व्यापक स्तर से सार्वजनिक पटल पर रखा जा सकता है। उन्होंने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने हेतु शीघ्र ही एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कराने की बात कही। इसके बाद सांसद ने संसदीय क्षेत्र के 131 न्याय पं...