गौरीगंज, जून 30 -- अमेठी, संवाददाता। अयोध्या पहुंचे अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने वहां से वीडियो बयान जारी कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रामलला के दर्शन करने से रोका जा रहा है। सांसद ने कहा कि हम लोग यहां प्रभु श्रीराम के दर्शन करने आए थे, लेकिन हमें दर्शन करने से रोका जा रहा है। जो लोग चंदा चोरी नहीं रोक पाए, वे आज एक हिंदू को दर्शन करने से रोक रहे हैं। यह कहां का सनातन है, कहां की परंपरा है और कौन से धर्म की परंपरा है कि प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से रोका जाए? पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भी प्रदेश सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- कड़े पहरे को चकमा देकर सांसद किशोरी लाल शर्मा समेत कांग्रेस नेता पहुंचे अयोध्या उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अजीब सरकार चल रही है।...