गौरीगंज, मार्च 11 -- अमेठी। सरवनपुर ग्राम सभा स्थित गायत्री नगर मोहल्ले में पिछले कई महीने से नालियों की सफाई नहीं हुई है। जिसके चलते नालियां चोक कर गई हैं। गन्दा पानी कीचड़ बजबजा रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नालियों से लगातार बदबू आ रही है और आसपास गंदा पानी जमा होने लगा है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।मोहल्ला निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि छह महीने से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। कुसुम शर्मा ने कहा कि गंदगी के कारण मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। वहीं प्रमोद मिश्र ने नाली से उठ रही दुर्गंध को बड़ी समस्या बताया। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने की मांग की है। एडीओ पंचायत अनुराग यादव ने बताया वे नाली को साफ करवाने का निर्देश द...