गौरीगंज, फरवरी 18 -- अमेठी। सोशल मीडिया व अन्य जगहों पर सपा का प्रचार करने वाले शिक्षक को जांच के बाद बीएसए ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक को बीआरसी संग्रामपुर से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी संग्रामपुर को सौंपी गई है। भाकियू की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहा में तैनात शिक्षक शिव प्रताप यादव की शिकायत बीएसए से की गई थी। उन पर आरोप था कि उनके द्वारा फेसबुक व अन्य माध्यमों से सपा का प्रचार किया जाता है। इसके साथ ही स्वयं को सपा नेता बताते हुए राजनैतिक कमेंट किये जाते हैं। मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी सिंहपुर से कराई गई। जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए बीएसए ने शिव प्रताप यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच खंड शिक्षाधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्र को सौंपी गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.