गौरीगंज, मार्च 15 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के पूरे रोशनलाल गांव में आयोजित श्री रामकथा के अंतिम दिन शनिवार की शाम कथावाचक पं. श्री नारायण बाजपेई ने श्रोताओं को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाकर भाव विभोर कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर जब भगवान श्री राम, माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे तो पूरी नगरी दीपों से जगमगा उठी। चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण छा गया। भगवान राम के अयोध्या आगमन पर नगरवासियों ने उनका स्वागत किया। गुरु वशिष्ठ की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक संपन्न हुआ। इसके साथ ही अयोध्या में रामराज्य की स्थापना हुई। सभी लोग सुखी, समृद्ध और धर्म के मार्ग पर चलने वाले थे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा का प्रतीक है। यदि मनुष्य उनके आदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.