गौरीगंज, मार्च 7 -- अमेठी। जनपद में जर्जर सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मतीकरण लिए निकाले गए करोड़ों रुपये के टेंडरों को लेकर पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ियों और शिकायतों के चलते अमेठी और गौरीगंज विधानसभा क्षेत्रों में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सड़क मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य फिलहाल अधर में लटक गए हैं। अमेठी विधानसभा क्षेत्र में जहां 6 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से निकाले गए 53 टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं, वहीं गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से जारी 38 टेंडरों में से तीन को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार अमेठी विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ने जर्जर सड़कों के नवीनीकरण के लिए कुल 53 टेंडर जारी किए थे। टेंडर प्रक्रिया शुरू होते ही कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.