गौरीगंज, फरवरी 28 -- मुसाफिरखाना। नंदमहर स्थित संदीपनी ज्ञान कुंज विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा भव्य विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर विद्यालय के चारों आश्रम संदीपनि, विश्वामित्र, वशिष्ठ एवं द्रोणाचार्य आश्रम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विज्ञान आधारित मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने मैथ पार्क, ज्वालामुखी मॉडल, न्यूटन पेंडुलम, सौर परिवार, दूरसंचार उपग्रह, जैव विविधता, हाइड्रोलिक प्रणाली, उत्सर्जन तंत्र, पेरिस्कोप आदि आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। बच्चों ने अपने-अपने मॉडल के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल शब्दों में समझाया, जिससे उपस्थित लोगों को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रमापत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.