गौरीगंज, मार्च 29 -- भेटुआ। विकास खंड के अंतर्गत राजस्व ग्राम संडीला में एक लंगूर के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। लंगूर अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमलावर होकर जख्मी कर चुका है। जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में दहशत हो रही है। वहीं मामले की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम ने लंगूर को पकड़ने के लिए टीम भेजा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक लंगूर पकड़ में नहीं आ सका था। ग्रामीणों ने बताया कि लंगूर राह चलते लोगों पर हमला बोल देता है। बच्चों और महिलाओं के लिए अधिक खतरा बन गया है। अब तक लंगूर के हमले में गांव निवासी देवेंद्र नाथ शर्मा, सचिन शर्मा, राम उजागिर, दयाराम, गुप्ता, किरण और धर्मेंद्र सहित कई लोग घायल हो चुके हैं। जिनका इलाज सीएचसी में कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या केवल एक लंगूर तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव में बंदरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.