गौरीगंज, मई 30 -- संग्रामपुर। विकास खंड में पशु चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है। पशु अस्पताल में दवाओं और कर्मियों के अभाव के कारण पशुपालकों को निजी चिकित्सकों द्वारा पैसे खर्च कर पशुओं का इलाज कराना पड़ रहा है। पशुओं का गलाघोंटू बीमारी का टीकाकरण भी नहीं हुआ है। ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 40 हजार पशुओं की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए स्थापित राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर में जरूरी दवा, चिकित्सा व्यवस्था व कर्मियों की कमी के कारण पशुपालक परेशान हैं। पशु पालकों ने जिलाधिकारी से पशुओं के इलाज की उचित व्यवस्था करवाए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- जिले के पांच लाख पशुओं को लगेगा गलाघोंटू का टीका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...