गौरीगंज, मार्च 15 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के शौर्य फार्म हाउस में रविवार को हिंदी फिल्म 'द गार्डेन' का मुहूर्त विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना और मुहूर्त शॉट के साथ फिल्म की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। मुहूर्त कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों व कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। फिल्म के प्रोड्यूसर भूपेंद्र विजय सिंह ने बताया कि फिल्म सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन जगदीश्वर थापा कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में नीना, प्रमोद अग्रहरी और गोविंद सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसमें क्षेत्र की स्थानीय प्रतिभाओं को भी अभिनय का अवसर दिया जाएगा। जिससे नए कलाकारों को आगे बढ़ने का मंच मिले...