गौरीगंज, मार्च 25 -- भेटुआ। विकास खण्ड के मॉडल स्कूल सेमरा में बुधवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवराज अनन्त विक्रम सिंह और शाम्भवी सिंह ने की। अनन्त विक्रम सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों की नींव होती है। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। वहीं शाम्भवी सिंह ने कहा कि एक रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ। ग्राम प्रधान जयेश यादव ने विद्यालय को सहयोग देने का भरोसा दिया। श्यामकरन सिंह, प्रधानाध्यापक पवन कुमार उपाध्याय, शिक्षक राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.