गौरीगंज, मार्च 31 -- जगदीशपुर। खेत के पास से गई बिजली लाइन के तारों में शार्ट सर्किट के चलते लगी आग से किसानों का लगभग तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर गांव में मंगलवार की दोपहर के समय हवा चलने से बिजली के तारों मे हुई शार्ट सर्किट के चलते खेत में पककर खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड का सूचना देते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर में पहुंची फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर जब तक आग बुझाई जाती तब तक किसान मोतिन, मोबिन, मुकीम, उमर, मुनीम, वसीम व शाहजहां का कुल लगभग तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व कर्मी रिची तिवारी ने नुकसान का आकलन कर उचाधिकारियों को रिपोर्ट भेजा है। किसान की सदमें से मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.