गौरीगंज, मार्च 10 -- मुसाफिरखाना। विभिन्न थाना क्षेत्रों से शांति भंग की आशंका में तीन महिलाओं सहित छह लोगों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी को मुचलके पर रिहा करते हुए जमानत के लिए अगली तिथि निर्धारित की। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने एक पक्ष से सियाराम और दूसरे पक्ष से रामलला को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। इसी तरह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव में आपसी विवाद के मामले में राजकुमारी और निर्मला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भद्दौर गांव से विजय और शैलेंद्र को भी एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...