गौरीगंज, मार्च 10 -- अमेठी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत कस्बे के चाणक्यपुरी निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसे सीएचसी ले जाने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को चाणक्यपुरी निवासी शैलेंद्र ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे लेकर सीएचसी अमेठी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...