अमेठी-विवाहिता की मौत में पति, जेठ व सास पर हत्या का आरोप
गौरीगंज, जून 29 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में 23 वर्षीय विवाहिता वंदना की मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति, जेठ और सास पर लगातार मारपीट करने तथा समय पर इलाज न कराने से मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को मिल गई है। जामो थाना क्षेत्र के मठिया जोरावरपुर गांव निवासी गंगाराम ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने पुत्री वंदना की शादी काजीपुर निवासी रमई के बेटे संतोष के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति संतोष, जेठ विजय और सास आए दिन शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। परिवार को परेशान न करने की मंशा से वंदना यह बात मायके वालों से छिपाती रही। पिता का आरोप है कि लगातार मारपीट से वंदना की रीढ़ की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.