गौरीगंज, मार्च 10 -- अमेठी, संवाददाता। लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित सात सदस्यों पर जगदीशपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। डीएम के अनुमोदन पर प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर धीरेन्द्र कुमार यादव ने तहरीर देते हुए बताया कि भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के नारा अढ़नपुर निवासी अरमान का वाहन चोरी का एक गैंग है। जिसमें जगदीशपुर कोतवाली के नया का पुरवा मजरे खैरातपुर निवासी जुनैद, बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी मुसर्रफ अली उर्फ ननकू, जगदीशपुर के निहालपुर निवासी मोइन खान, कमरौली के लाला का पुरवा मजरे ढुरेहरी निवासी सुरजीत कुमार, मुसाफिरखाना के पूरे परवानी निवासी मो. पट्टन और भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के कोछित निवासी रफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.