गौरीगंज, फरवरी 28 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के इसौली रोड पर स्थित सुलतानपुर-उतरेटिया रेलमार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत कार्य शुरू होने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। मरम्मत कार्य आगामी 2 मार्च तक चलेगा। जिससे तीन दिन तक आवागमन प्रभावित रहेगा। रेलवे क्रासिंग पर गिट्टी हटाने, पटरी के आसपास की मरम्मत तथा सड़क समतलीकरण का कार्य जेसीबी और श्रमिकों की मदद से किया जा रहा है। कार्य के चलते दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्री लालगंज चौराहे से मुड़कर वाया दादरा मार्ग अथवा क्रासिंग के पास से निकलने वाले वाया गुनैया मार्ग से कस्बा मुसाफिरखाना पहुंच रहे हैं। स्टेशन अधीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.