अमेठी-रामघाट विसर्जन मार्ग को लेकर समिति ने सौंपा ज्ञापन
गौरीगंज, जून 29 -- अमेठी। तहसील क्षेत्र के ठेंगहा में स्थित मालती नदी के रामघाट विसर्जन मार्ग के निर्माणाधीन हाईवे से प्रभावित होने का मामला सामने आया है। सोमवार को राम घाट विकास सेवा समिति ठेंगहा ने उपजिलाधिकारी अमेठी को ज्ञापन सौंपकर मार्ग को सुरक्षित रखने और पुनः बनवाने की मांग की है। समिति ने ज्ञापन में अवगत कराया कि ठेंगहा में स्थित दुर्गा पूजा विसर्जन स्थल हेतु घाट की ओर जाने वाला इंटरलॉकिंग मार्ग ग्रामसभा द्वारा बनवाया गया था। शरद पूर्णिमा पर यहां विशाल मेला लगता है और विसर्जन के लिए सैकड़ों झांकियां इसी मार्ग से घाट तक जाती हैं। यह मूर्ति विसर्जन के लिए एकमात्र रास्ता है। वर्तमान में निर्माणाधीन हाइवे एनएच-931 के चलते यह मार्ग प्रभावित हो रहा है। हाइवे बनने के बाद घाट तक जाने का कोई रास्ता नहीं बचेगा। जिससे मेले और विसर्जन में भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.