गौरीगंज, मार्च 11 -- भादर,संवाददाता। अयोध्या के डा. भीमराव अंबेडकर संकुल केंद्र में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अमेठी जनपद की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियन का खिताब हासिल किया। अयोध्या मंडल की ओर से खेल रही अमेठी टीम ने फाइनल मुकाबले में देवीपाटन मंडल की टीम को हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की। फाइनल में पहुंचने के लिए अमेठी से गई टीम भादर को चार मैच खेलने पड़े। पहले मैच में मिर्जापुर को 30-22 के अंतर से हराया। जबकि दूसरे मैच में प्रयागराज मंडल ने वॉकओवर दे दिया। तीसरे मुकाबले में अयोध्या की टीम ने आजमगढ़ को 14-12 से हराया। सेमीफाइनल में बस्ती मंडल को 24-03 के बड़े अंतर से पराजित कर टीम ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में भी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए देवीपाटन मंडल को 36-06 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.