गौरीगंज, दिसम्बर 28 -- अमेठी। जिले में रविवार को ठंड ने एक बार फिर लोगों को बेहाल कर दिया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे गलन और ठिठुरन बनी रही। सुबह से ही ठंडी हवाओं और सर्द मौसम के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर दिखे। मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट बनी रही। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, हालांकि दृश्यता पर अधिक असर नहीं पड़ा। इसके बावजूद ठंडी हवाओं और धूप न निकलने से ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर रौनक कम रही। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों, जैकेट, स्वेटर, मफलर और टोपी में लिपटे नजर आए। कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे। ठंड का असर सबसे अधिक बुजुर्गों, बच्चों और बीमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.