गौरीगंज, फरवरी 28 -- अमेठी। होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस बार रंग-बिरंगे कुर्ते और राजस्थानी टोपी लोगों की खास पसंद बनकर उभरे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में पारंपरिक परिधानों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सफेद कुर्ते पर रंगीन गमछा और आकर्षक राजस्थानी टोपी का संयोजन लोगों को खूब भा रहा है। वहीं शनिवार को स्कूलों में छुट्टी होने के बाद बच्चों ने आपस में होली खेली और एक दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाए। बाजारों में सजे रंग बिरंगे कपड़े व टोपियां स्थानीय बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। दुकानदारों के अनुसार, पीले, गुलाबी, हरे और केसरिया रंग के कुर्तों की मांग अधिक है। वहीं कई लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी होली स्पेशल ड्रेस मंगा रहे हैं। समय की बचत और विविध विकल्पों के कारण ऑनलाइन खरीदारी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.