गौरीगंज, अप्रैल 2 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हरदोइया गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हरदोइया गांव निवासी मनीराम के 20 वर्षीय पुत्र अमर बहादुर ने गुरुवार की सुबह किसी कारणवश विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे अमर बहादुर को लेकर सुबह लगभग दस बजे सीएचसी पहुंचे। डाक्टरों ने युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...