गौरीगंज, फरवरी 19 -- अमेठी। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। दिन में तेज धूप और गर्मी, जबकि रात और सुबह मौसम सर्द होने से वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, गले में खराश और सांस संबंधी दिक्कतों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल गौरीगंज समेत सीएचसी व पीएचसी की ओपीडी में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग, दमा व एलर्जी के मरीज भी इस मौसम के चलते प्रभावित हो रहे हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का संख्या 923 रही। इनमें 423 बुखार से, 120 खांसी से पीड़ित रहे। वायरल बुखार से लोग परेशान डॉक्टरों के मुताबिक वायरल बुखार 4 से 5 दिन तक परेशान कर रहा है। वहीं सर्दी-खांसी और बदन दर्द के कारण लोगों का सामान्य जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.