गौरीगंज, अक्टूबर 3 -- अमेठी। अमेठी में रविवार को खेल प्रतिभाओं का बड़ा जमावड़ा होगा। राजर्षि रणंजय सिंह जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित अमेठी मैराथन-2026 में जिलेभर के हजारों युवा दौड़ते नजर आएंगे। पीपरपुर स्थित श्री आसलदेव इंटर कॉलेज परिसर में सुबह 10.30 बजे होने वाले समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं के साथ जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री और 1982 एशियन गेम्स की कांस्य पदक विजेता डॉ. अमीता सिंह करेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह मुख्य संरक्षक एवं मार्गदर्शक होंगे। जिलाधिकारी शशांक चौधरी मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी. विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: अमेठी मैराथन आज, दौड़ेंगे ...