गौरीगंज, अप्रैल 7 -- चिंतामणि मिश्रा/ अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में इन दिनों सड़कों और प्रमुख स्थानों पर लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। "यूथ अगेंस्ट माफिया" संगठन द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों के जरिए प्रदेश की राजनीति पर सीधा संदेश देने की कोशिश की गई है। पोस्टर के बाईं ओर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ "अखिलेश का 'ल्यारी राज'" लिखा गया है। इसके साथ विभिन्न अखबारों की कटिंग लगाई गई हैं, जिनमें कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं को दर्शाकर उस समय की सरकार पर सवाल खड़े किए गए हैं। वहीं पोस्टर के दाईं ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ "धुरंधर सीएम" लिखा गया है। इस हिस्से में भी अखबारों की कटिंग लगाकर वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था और कार्यशैली को बेहतर दिखाने का प्रयास किया गया है।पोस्टर क...