नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- यूपी के अमेठी में शुकुल बाजार पुलिस ने अवैध असलहे फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पाली के जंगल में छिपकर असलहे बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मौके से पुलिस टीम ने 11 निर्मित व 5 अर्द्धनिर्मित सहित 16 तमंचे, बड़ी मात्रा में अवैध तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए है। बताया जा रहा है कि बनने वाले तमंचों की सप्लाई की लखनऊ समेत कई जिलों में की जाती थी। एसपी ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। बुधवार को एसपी सरवणन टी ने पुलिस कार्यालय सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत दिनांक बुधवार की भोर एसओ बाजार शुकुल गजेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र गश्त पर थे। ...