नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- यूपी के अमेठी के लोगों का सफर आसान होगा। अमेठी में डबल डेकर ई बसें जल्द दौड़ेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के बहूभोज कार्यक्रम में आए यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अमेठी में परिवहन सेवाओं को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि डबल डेकर ई-बसों का ट्रायल जारी है और शुरुआती परिणाम उत्साहजनक मिले हैं। ट्रायल सफल रहा तो अमेठी से जल्द इन बसों का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों को आरामदायक और प्रदूषणमुक्त यात्रा का विकल्प मिलेगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए अमेठी में चार्जिंग पॉइंट की स्थापना तेजी से की जा रही है। चार्जिंग स्टेशन तैयार होते ही बस सेवा औपचारिक रूप से शुरू की जाएगी। इसके साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.