गौरीगंज, मार्च 24 -- अमेठी। प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के सांगीपुर निवासी गायत्री देवी अपने परिजनों के साथ बाइक से अमेठी कस्बे में एक लड़की को शादी के लिए देखने आए थे। जब वह वापस जब जा रहे थे तभी बाईपास के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिरी पड़ी। जिससे गायत्री देवी घायल हो गई। परिजन एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...