गौरीगंज, मार्च 7 -- संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के टीकरमाफी कस्बे में रास्ते पर आ जा रही महिलाओं व युवतियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम एसआई संजीव कुमार रात्रि गश्त और आपरेशन चक्रव्यूह में टीकरमाफी कस्बे में मौजूद थे। तभी मुखबिरों ने सूचना दिया कि स्टेट बैंक के पास मौजूद व्यक्ति महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करते हुए गलत तरीके से इसारे कर रहा है। जिस पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान टीकरमाफी निवासी पवन बनवासी के रूप में हुई। आरोपी पर केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.