गौरीगंज, फरवरी 28 -- अमेठी। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने शनिवार को जिलाध्यक्ष अजय के नेतृत्व में तहसील परिसर में पंचायत लगाकर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि थाने पर दर्ज मुकदमों में सत्य को छिपाकर झूठी विवेचना की जा रही है तथा शिकायतों पर भ्रामक आख्या लगाकर अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिले में पेड़ों की अवैध कटान हो रही है। बाद में 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर मांगों के निस्तारण की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...