गौरीगंज, फरवरी 18 -- शुकुलबाजार, संवाददाता। थानाक्षेत्र के दारानगर निवासी मान सिंह ने बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा मंगलवार की देर शाम असलहे के दम पर पैसे व मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस मामले को पेशबंदी से जुड़ा बता रही है। मान सिंह यादव बैंक ऑफ बड़ौदा की जगदीशपुर शाखा से संबद्ध बैंक मित्र हैं। वह दारानगर चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। पीड़ित के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे वह केंद्र बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नीमपुर नहर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा दिखाकर बदमाशों ने उनके पास मौजूद करीब 90 हजार रुपये से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गए। सूचना पर 112 पुलिस और स्थानीय थाना टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.