गौरीगंज, अप्रैल 2 -- भादर, संवाददाता। पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे पर गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अनियंत्रित बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंडेरिया निवासी 60 वर्षीय रमजान अली अपने पुत्र 35 वर्षीय रेहान अली के साथ बाइक से बेटी की शादी के लिए सामान की खरीदारी करने सुल्तानपुर जा रहे थे। जैसे ही वह पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे पर पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ए...