गौरीगंज, दिसम्बर 29 -- संग्रामपुर। प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद सरकारी कर्मचारियों का रवैया नहीं बदल रहा है। ब्लाक कार्यालय पर कर्मचारियों के समय से न पहुंचने पर समस्या लेकर पहुंचने वाले ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह ब्लाक कार्यालय संग्रामपुर पर 10.15 बजे तक एडीओ सहित कई कर्मचारी नहीं पहुंचे। कार्यालय पर एक कर्मचारी, एक सफाई कर्मी और एनआरएलएम विभाग के कर्मचारी के अलावां पंचायत विभाग, विकास विभाग, मनरेगा, समाज कल्याण विभाग सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी ब्लॉक पर मौजूद नहीं थे। ब्लॉक पर आए फरियादी अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या बताना चाह रहे थे। लेकिन संबंधित विभागों का एक भी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद नहीं था। जिसके बाद फरियादियों ने मुख्य विकास अधिकारी अमेठी को फोन के माध्यम से ब्लॉक की स्थिति से...