गौरीगंज, अक्टूबर 4 -- अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियावां गांव के पास पूरे कौहारन निवासी राजू कश्यप (23) की शुक्रवार शाम ड्यूटी से घर वापस लौटते समय परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राजू कश्यप गौरीगंज की एक फैक्ट्री में कार्यरत था। ड्यूटी खत्म कर वह शाम को बाइक से घर लौट रहा था। अमेठी-मुसाफिरखाना मार्ग पर भुसियांवा के पास उनकी बाइक परिवहन निगम की बस से टकरा गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल राजू को इलाज के लिए मुंशीगंज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मां शिवकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि बहनें शोभावती, शिवानी, अनू और तनु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.