गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- अमेठी। लगातार बढ़ रही ठंड अब बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। तापमान में लगातार गिरावट के चलते जुखाम, खांसी और स्वास संबंधी रोगियों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच व अन्य सुविधाओं के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं जिला अस्पताल प्रशासन सब कुछ दुरुस्त होने का दावा कर रहा है। बदलते मौसम का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों व कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले बुजुर्गों पर दिख रहा है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी में मरीजों की लंबी लाइन देखी जा सकती है। स्वास रोग, तेज बुखार, वायरल इंफेक्शन, खांसी और गले में दर्द के मरीज लगातार ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. अमित यादव ने बताया कि हवा में नमी बढ़ने और तापमान कम होने से संक्रमण तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.