गौरीगंज, अप्रैल 2 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। कस्बे में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बंद कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार पलटन बाजार सदर प्रतापगढ़ निवासी कृपा शंकर कस्बे के वार्ड संख्या 4 में किराए के मकान में रहते हुए बाटी चोखा की दुकान चलाते हैं। बीती रात करीब लगभग साढ़े 11 बजे उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उनका 23 वर्षीय पुत्र सूरज पाठक कमरे में लगी छड़ में गमछे के फंदे के सहारे लटक रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर युवक के शव को फंदे से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.