गौरीगंज, फरवरी 17 -- गौरीगंज। क्षेत्र के श्री रामलखन यशोदा देवी इंटर कॉलेज में फीस बकाया होने के कारण दो छात्राओं को एडमिट कार्ड न दिए जाने का मामला सामने आया। कक्षा 12 की छात्रा प्रियांशी कश्यप और कक्षा 10 की छात्रा मानशी कश्यप ने आरोप लगाया कि बुधवार से बोर्ड परीक्षा शुरू होनी है। सोमवार को जब वे विद्यालय में एडमिट कार्ड लेने पहुंचीं तो विद्यालय स्टाफ ने फीस जमा न होने की बात कहकर एडमिट कार्ड देने से इंकार कर दिया। परीक्षा नजदीक होने से छात्राएं और उनके परिजन परेशान हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से वार्ता कर छात्राओं को कंट्रोल रूम बुलवाया और हस्तक्षेप करते हुए दोनों को एडमिट कार्ड दिलवाया। डीआईओएस ने बताया कि किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.