गौरीगंज, मार्च 15 -- गौरीगंज। सम्राट ग्राउंड गौरीगंज में आयोजित अमेठी टीचर प्रीमियर लीग सीजन-4 के सुपर-3 मुकाबले रविवार को बेहद रोमांचक रहे। दिन भर खेले गए तीन मुकाबलों के बाद तिलोई और जगदीशपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। सुपर-3 के पहले मुकाबले में जामो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। जवाब में तिलोई की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 11.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। दूसरे मुकाबले में जगदीशपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 2 विकेट पर 152 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में तिलोई की टीम ने यह लक्ष्य 10.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। तीसरे मुकाबले में जामो ने 12 ओवर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.