अमेठी-फर्राटा पंखा के करंट से युवक की मौत
गौरीगंज, जून 28 -- गौरीगंज। रविवार की भोर फर्राटा पंखा गिर जाने से करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पठानपुर निवासी 50 वर्षीय पंचम पुत्र कालीचरण रविवार की भोर पांच बजे अपने घर के अंदर फर्राटा पंखा लगाकर सो रहे थे। इस दौरान अचानक पंखा गिर गया जो पंचम को छू गया। पंखे में आए करंट की चपेट में आने से पंचम की मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.