गौरीगंज, मार्च 28 -- अमेठी। पांच दिन पूर्व जामो कोतवाली क्षेत्र के पूरे कंडी गौरा में चलती लाइन में प्लेटफार्म पर रखे ट्रांसफार्मर के टुकड़े कर उसमें से लाखों मूल्य के बाइंडिंग व तेल चोरी होने के मामले में पुलिस एक प्राइवेट लाइनमैन को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ लाइनमैन ने पुलिस पर पिटाई पर प्रताड़ना का आरोप लगा दिया। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के पास पूछताछ करने की बात कहते हुए लाइनमैन के आरोपों को असत्य और निराधार करार दिया है। 23 मार्च को अवर अभियंता विद्युत उपकेन्द्र जामो प्रेमचन्द्र सिंह कुशवाहा ने कोतवाली जामो में तहरीर देकर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर उसमें से बाइन्डिंग व तेल चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की थी। घटना से ऐस...