गौरीगंज, फरवरी 18 -- अमेठी। स्थानीय कोतवाली की पुलिस ने नलकूप इंजन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को पुलिस कस्बे में वाहनो की चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर एक मैजिक पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के डाले से दो चोरी के नलकूप इंजन बरामद हुए। आरोपियों के पास वाहन के कागजात भी नहीं मिले। पूछताछ में आरोपियों ने 10 फरवरी को दरखा ग्राम पंचायत के खेतों से इंजन चोरी करने की बात कबूल की। चोरी के बाद इंजन छिपाकर रखे गए थे और बेचने की तैयारी थी। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...